![]() |
अवनीश सिंह चौहान |
४ जून १९७९ को इटावा (उ.प्र.) के एक छोटे से गाँव चंदपुरा में जन्मे अवनीश सिंह चौहान पेशे से अंग्रेजी के प्राध्यापक हैं। पिता : श्री प्रहलाद सिंह चौहान, माता : श्रीमती उमा चौहान।
शिक्षा
अंग्रेज़ी में एम०ए०, एम०फिल० एवं पीएच०डी० और बी०एड०
प्रकाशन
राजस्थान पत्रिका, कल्पतरु एक्सप्रेस, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भाष्कर, डेली न्यूज़, नई दुनिया, जन सन्देश टाइम्स, अमर उजाला, डी एल ए, देशधर्म, उत्तर केसरी, प्रेस-मेन, नये-पुराने, सिटीज़न पावर, अक्षर शिल्पी, सार्थक, उत्तर प्रदेश, सद्भावना दर्पण, साहित्य समीर दस्तक, गोलकोण्डा दर्पण, गर्भनाल, संकल्प रथ, अभिनव प्रसंगवश, नव निकष, परती पलार, साहित्यायन, युग हलचल, यदि, अनंतिम, गुफ़्तगू, परमार्थ, कविता कोश डॉट ऑर्ग, सृजनगाथा डॉट कॉम, अनुभूति डॉट ऑर्ग, ख़बर इण्डिया डॉट कॉम, नव्या डॉट कॉम, अपनी माटी डॉट कॉम, पूर्वाभास डॉट इन, साहित्य शिल्पी डॉट कॉम, हिन्द-युग्म डॉट कॉम, रचनाकार डॉट ऑर्ग, पी4पोएट्री डॉट कॉम, पोयमहण्टर डॉट कॉम, पोएटफ्रीक डॉट कॉम, पोयम्सएबाउट डॉट कॉम आदि हिन्दी व अंग्रेजी की पत्र-पत्रिकाओं में गीत-नवगीत, आलेख, समीक्षाएँ, साक्षात्कार, कहानियाँ एवं कविताएँ प्रकाशित।
समवेत संकलन
साप्ताहिक पत्र ‘प्रेस मेन’, भोपाल, म०प्र० के ‘युवा गीतकार अंक’ (30 मई, 2009), ‘मुरादाबाद जनपद के प्रतिनिधि रचनाकार’ (2010), 'शब्दायन' (2012), सरस्वती सुमन पत्रिका एवं गीत वसुधा (2013) में गीत-नवगीत संकलित और मेरी शाइन (आयरलेंड) द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कविता संग्रह 'ए स्ट्रिंग ऑफ़ वर्ड्स' (2010) में रचनाएँ संकलित।
प्रकाशित कृतियाँ
- स्वामी विवेकानन्द: सिलेक्ट स्पीचेज,
- किंग लियर: ए क्रिटिकल स्टडी,
- स्पीचेज आफ स्वामी विवेकानन्द एण्ड सुभाषचन्द्र बोस: ए कॅम्परेटिव स्टडी,
- ए क्विन्टेसेन्स आफ इंग्लिश प्रोज (को-आथर),
- साइलेंस द कोर्ट इज इन सेशन: ए क्रिटिकल स्टडी (को-आथर),
- फंक्शनल स्किल्स इन लैंग्वेज एण्ड लिट्रेचर,
- ए पैसेज टु इण्डिया: ए क्रिटिकल स्टडी (को-आथर),
- फंक्शनल इंगलिश,
- राइटिंग स्किल्स,
- टुकड़ा कागज़ का (नवगीत संग्रह)
- बुद्धिनाथ मिश्र की रचनाधर्मिता (सम्पादक)
अनुवाद
अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर द्वारा विरचित दुखान्त नाटक ‘किंग लियर’ का हिन्दी अनुवाद भवदीय प्रकाशन, अयोध्या से प्रकाशित ।
संपादन
अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपियर द्वारा विरचित दुखान्त नाटक ‘किंग लियर’ का हिन्दी अनुवाद भवदीय प्रकाशन, अयोध्या से प्रकाशित ।
संपादन
- प्रख्यात गीतकार, आलोचक, संपादक श्री दिनेश सिंहजी (रायबरेली, उ०प्र०) की चर्चित एवं स्थापित कविता-पत्रिका ‘नये-पुराने’ (अनियतकालिक) के कार्यकारी संपादक पद पर अवैतनिक कार्यरत। प्रबुद्ध गीतकार डॉ०बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून) की रचनाधर्मिता पर आधारित उक्त पत्रिका का ई-अंक खबर इण्डिया पर प्रकाशित।
- वेब पत्रिका ‘गीत-पहल’ एवं पूर्वाभास के समन्वयक एवं सम्पादक ।
- दैनिक समाचार पत्र 'विधान केसरी' (मुरादाबाद) के साहित्यिक परिशिष्ट 'शब्द संसार' का सम्पादन।
- सहयोगी सम्पादक- साहित्य समीर दस्तक (मासिक पत्रिका), भोपाल, म.प्र.
सम्मान
- अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, मुरादाबाद (उ०प्र०) से ब्रजेश शुक्ल स्मृति साहित्य साधक सम्मान, वर्ष 2009
- हिंदी साहित्य मर्मज्ञ सम्मान, मुरादाबाद, उ.प्र., 2010
- प्रथम पुरुष सम्मान, उत्तरायण, लखनऊ , उ.प्र., 2010
- प्रथम कविता कोश सम्मान (कविता कोश सम्मान 2011 चयन समिति- सम्पादक: अनिल जनविजयमास्को, रूस; श्री लीलाधर मंडलोई,वरिष्ठ कवि; श्री प्रेमचन्द गांधी, राजस्थान प्रतिनिधि कविता कोश) 2011
- बुक ऑफ़ द ईयर अवार्ड- 2011, द थिंक क्लब (www.thethinkclub.com), मिशीगन, अमेरिका, 2012
- सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार, राजस्थान पत्रिका, दैनिक समाचार पत्र, 2013
स्थायी पता
ग्राम व पो.- चन्दपुरा (निहाल सिंह), जनपद-इटावा (उ.प्र.)-२०६१२७, भारत । मोबा० व ई-मेल: 09456011560, abnishsinghchauhan@gmail.com