![]() |
लीलाधर मंडलोई |
भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार लीलाधर मंडलोई का जन्म 31 अक्टूबर 1953 (?) में ग्राम गुढ़ी, छिंदवाडा (म.प्र.) में हुआ। आकाशवाणी के पूर्व महानिदेशक रह चुके मंडलोई जी न केवल लोकप्रसारण विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं, बल्कि साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष ख्याति अर्जित कर चुके हैं। देश-विदेश में साहित्यिक यात्राएँ कर हिंदी का प्रचार-प्रसार करने वाले मंडलोई जी एक बेहतर इंसान भी हैं।
प्रमुख कृतियाँ :
- कविता-संग्रह : घर-घर घूमा, रात-बिरात, मगर एक आवाज, देखा-अदेखा, ये बदमस्ती तो होगी, देखा पहली दफा अदेखा, उपस्थित है समुद्र
- गद्य साहित्य : अंदमान-निकोबार की लोक कथाएँ, पहाड़ और परी का सपना, चाँद का धब्बा, पेड़ भी चलते हैं, बुंदेली लोक रागिनी।
सम्मान : मध्य प्रदेश साहित्य परिषद के रामविलास शर्मा सम्मान से पुरस्कृत, वागीश्वरी सम्मान, रज़ा सम्मान, पूश्किन सम्मान और नागार्जुन सम्मान।
संपर्क : ए 2492. नेताजी नगर, नई दिल्ली-23 । ई-मेल : ld_mondloi@rediffmail.com
[ श्रेणी : परिचय । लीलाधर मंडलोई ]